तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। विजय नगर पुलिस ने सट्टेबाजी से रुपये कमाकर गांजा तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हजारों की नकदी, सट्टा पर्ची और करीब साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया गया है।
एसएचओ विजय नगर नरेश सिंह ने बताया कि डबल टंकी रोड पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को रोका गया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर दबोच लिया।
तलाशी में उनके पास से करीब साढ़े पांच किलो गांजा, 4300 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश असलम, प्रमोद और सोनू रोजी कालोनी विजय नगर के रहने वाले हैं। तीनों सट्टा लगाकर रुपये कमाते और उसी रकम से गांजा खरीदकर आसपास के इलाके में उसकी सप्लाई करते थे।