फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 छात्रों को दिया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

Fri, 25 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
traffic rules - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस अब ग्रामीण इलाकों के छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रही है। मोदीनगर स्थित दो स्कूलों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को करीब 5000 छात्रों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


मोदीनगर स्थित केपीबीएएस इंटर कालेज और केएन मोदी इंटर कालेज में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह के दौरान छात्रों के लिए यह ट्रैफिक की पाठशाला लगाई थी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाके के छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारियां कम हैं। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को बताया कि वह बाइक पर हमेशा हेलमेट पहनकर ही चलें।

कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठें। एसपी ट्रैफिक ने छात्रों को समझाया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं तेज गति और शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण होती है। उन्होंने छात्रों से अपील की गाड़ी हमेशा धीमी गति से चलाएं।
विज्ञापन


कोई तेज गति से गाड़ी चलाता है तो उसे रफ्तार कम करने के लिए कहें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने से दुर्घटना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें