फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के इनामी सुमित को पुलिस ने दबोचा

Mon, 17 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुमित को मुठभेड़ के बाद हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दबोचा है। सुमित पर एक डॉक्टर के अपहरण और एक हत्या का आरोप है। हालांकि गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बदमाश सुमित मेरठ के सुरूरपुर का रहने वाला है जो एक हत्या व डॉक्टर के अपहरण में वांछित चल रहा था। शनिवार देर शाम गाजियाबाद पुलिस को उसके हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छिपे होने की सूचना मिली।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे दबोच लिया और गाजियाबाद ले आई। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध भी किया। वहीं, गाजियाबाद पुलिस के आलाधिकारी ऐसी किसी मुठभेड़ या बदमाश को पकड़े जाने की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें