फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट का खुलासा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीए छात्र से लग्जरी कार लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पिछले माह नंदग्राम में एमबीए छात्र को गोली मारकर लग्जरी कार लूट के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार लूटने वाले कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लूटी गई कार और तमंचा बरामद किया है। हालांकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं।

एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि पुराना बस अड्डा के पास से चेकिंग के दौरान बदमाश सुभाष कसाना निवासी रिस्तल लोनी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 27 मई की रात नंदग्राम के पास मेरठ रोड से लूटी गई एमबीए छात्र शुभम पांडेय की लग्जरी कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


सुभाष ने बताया कि पंकज निवासी जावली और आदित्य उर्फ भूरा निवासी लोनी के साथ मिलकर कार लूटी थी। पुलिस के अनुसार वह शराब तस्करी करना चाहता था। इसके लिए उसे लग्जरी कार की जरूरत थी।

वह 27 मई की दोपहर वैशाली के मॉल में शॉपिंग करने गया था। वहां से बाहर निकलते ही उसने गली में खड़ी स्कूटी चोरी की। इसी स्कूटी पर साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

घटना के दौरान सुभाष और आदित्य कार लेकर भागे थे, जबकि पंकज स्कूटी से भाग रहा था। छात्र के साथियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह स्कूटी छोड़कर भागा था। पुलिस ने तमंचा और कार बरामद कर सुभाष कसाना को जेल भेज दिया।

पुलिस भले ही कार लूट का कारण शराब तस्करी को बता रही हो, मगर आरोपी सुभाष ने बताया कि उसकी सिकेड़ा गांव के एक युवक से रजिंश चल रही है। उसकी हत्या करने के लिए ही उसने कार लूटी थी।

आरोपी ने 2011 में अपने दोस्त के साथ मिलकर सूरजपुर में डबल मर्डर को अंजाम दिया था। वह जेल गया और वहां उसकी दोस्ती राहुल खट्टा से हुई। वह राहुल खट्टा गैंग से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जेल से जमानत पर आने के बाद 2013 में उसने लोनी में सबस्टेशन में 34 लाख की लूट को अंजाम दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें