फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह बनाकर ठगी करने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह बनाकर ठगी करने वाले गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन


गाजियाबाद। समूह बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई है। यह लोग मकान और फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। एक ही फ्लैट और मकान को फर्जी कागज तैयार कराकर कई लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी श्यामवीर सिंह ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नोएडा निवासी संजीव श्रीवास्तव और राजीव श्रीवास्तव एक गैंग चलाते हैं। इस गैंग के माध्यम से आर्थिक लाभ लेने के लिए सामान्य लोगों से मकान और फ्लैट के नाम पर निवेश कराते थे। निवेश कराने के बाद उन मकान और फ्लैट के फर्जी कागज तैयार कराकर कई लोगों को बेच देते थे। बाद में लोगों को जानकारी हुई की एक संपत्ति कई लोगों को बेच दी गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई। अब विजयनगर में संजीव श्रीवास्तव और राजीव श्रीवास्तव को यूपी गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में निरुद्घ किया गया है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें