फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हंगामा कर रहे तीन इंस्पेक्टर समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में हंगामा कर रहे तीन इंस्पेक्टर समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मंगल चौक पर शुक्रवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहे एक सीबीआई और दो एक्साइज इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोप है कि पांचों ने पुलिस से बदसलूकी की। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर शनिवार सुबह थाने से ही उन्हें जमानत दे दी।
एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मंगल चौक पर पांच लोग शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते मिले। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो सभी ने पुलिस से बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस पांचों को पकड़कर थाने लेकर आई और मेडिकल कराया। जांच में पांचों में एल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी प्रवीन कुमार, शाहदरा निवासी राहुल, मंडोला निवासी अजय और अभिषेक और दिल्ली मानसरोवर निवासी बिजेंद्र का चालान कर दिया गया। शनिवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद थाने से पांचों को जमानत दे दी गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अभिषेक सीबीआई में इंस्पेक्टर हैं, जबकि राहुल और अजय दोनों भाई हैं जो एक्साइज इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर होने का रौब दिखाया
पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने इंस्पेक्टर होने का रौब दिखाया। तीनों आरोपी ने उनसे कहा कि यहां से चले जाओ, हम इंस्पेक्टर हैं। दिल्ली में बड़े-बड़े मामलों का खुलासा किया है। अभिषेक ने कहा कि हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट से एयर होस्टेस से करेंसी पकड़ने वाली टीम में वह भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें