फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारी से चार लाख लूटने वाले 3 गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर स्क्रैप कारोबारी से हुई चार लाख की लूट का खुलासा किया है। इनके पास से 60 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


एसपी सिटी सलमान ताज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गैंग लीडर सचिन, राहुल गोस्वामी और सद्दाम उर्फ वोंगा हैं। तीनों अर्थला के रहने वाले हैं। राहुल टाइल्स लगाने और सद्दाम हलवाई की दुकान पर करता है, जबकि सचिन मजदूरी करता है।

इन्हें सोमवार रात करीब साढे़ 11 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र से दबोचा गया। सचिन ने लूटी गई बाकी रकम एक व्यक्ति को दी है, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि लूट के दौरान बाइक पर भागते हुए एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की बाइक की तस्वीर आई थी, इसी के जरिए पुलिस को इनके बारे सुराग मिला था।
विज्ञापन


बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल ली थी।  12 अक्तूबर को अंबेडकर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा तानकर क्रॉकरी कारोबारी अनिल अरोड़ा निवासी राजेंद्र नगर सेक्टर-5 से चार लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। कोतवाली पुलिस के लूट को फर्जी बताने पर व्यापारी आग बबूला हो गए थे और उन्होंने एसपी सिटी ऑफिस के बाहर हंगामा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें