फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग मैनेजर की कार से शीशा तोड़ लैपटॉप चुराया-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्केटिंग मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
गाजियाबाद। निजी कंपनी में तैनात मार्केटिंग मैनेजर की कार से ठकठक गैंग के बदमाशों ने एक लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। वह एटीएम से कैश निकालने गए थे। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोविंदपुरम निवासी विनीत कुमार नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं। उनके पिता इंटेलीजेंस विभाग में इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल मेरठ में तैनात है। विनीत के मुताबिक वह कार से शास्त्रीनगर गए हुए थे। वहां, एटीएम से कैश निकालने गए। इस दौरान उनका लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज कार में ही रखे थे। कैश निकालकर वह लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था और लैपटॉप गायब था। बदमाश महज पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर भाग गए। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें