फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है। इस पर मुजफ्फरनगर, खतौली और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद से लूट की घटना में वांछित चल रहा था। बुधवार की रात करीब 11 बजे विजयनगर थाना पुलिस डीपीएस के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग हुई। जबावी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू उर्फ तैय्यब निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने वर्ष 2018 में विजयनगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना में आरोपी वांछित चल रहा था। बदमाश को घायल अवस्था में एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक बदमाश के फरार साथी को तलाशने के लिए पुलिस घेराबंदी किए हुए है।
विज्ञापन

- चोरी की स्कूटी से चलता था बदमाश
पकड़ा गया बदमाश चोरी की स्कूटी से चलता है। कोई भी पुलिसकर्मी रोकने की कोशिश करता है तो वह सामान्य तरीके से बात करके निकल जाता है। रात में पुलिस रोकने की कोशिश करती है तो फायरिंग करता है। स्कूटी और तमंचा बरामद किया है। बताया कि पकड़ा गया बदमाश स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें