लाजपत नगर के डी ब्लॉक में सचिन सिंह रहते हैं। वह रेलवे में अवर अभियंता है। उनकी तैनाती निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर है। वह मंगलवार शाम को ऑफिस से घर लौट रहे थे। वह लिंक रोड स्थित बीकानेर रेड लाइट पर रुके। ग्रीन लाइट होने पर आगे बढ़े तो कार एक तरफ भागने लगी। उन्होंने कार से उतरकर देखा तो कार पंचर थी। उन्होंने पास में बैठे पंचर वाले को टायर दिखाया तो उसमें साइड से पंचर था। वह पंचर लगवाकर कार में पहुंचे तो देखा कि उनका बैग गायब था। उन्होंने बताया की बैग में क्रेडिट कार्ड व ऑफिस के जरूरी कागजात थे।