फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर में भिड़ी तीन कार, एक पलटी

Sat, 23 Mar 2019 01:27 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार रात दो कार एक सड़क किनारे खड़ी कार में जा टकराईं। टक्कर लगने से एक कार पलट गई। इससे एलिवेटेड रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पलटी कार को सीधा किया। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। क्रेन की मदद से तीनों कारों को हटवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे स्विफ्ट कार दिल्ली से गाजियाबाद की ओर एलिवेटेड रोड से जा रही थी। कार सवार ब्रेक लगाकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। इस दौरान पीछे से आ रही एसेंट कार और एक अन्य कार स्विफ्ट से टकरा गई। इसमें एक कार टकराकर पलट गई।

इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और एलिवेटेड रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कार को सीधा कर कार सवार को बाहर निकाला। एसएचओ का कहना है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। क्रेन की मदद से तीनों कारों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया गया। फिलहाल किसी ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में भी एलिवेटेड रोड पर रफ्तार में गई थी ऑटो चालक की जान
करीब 15 दिन पूर्व दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रहा एक ऑटो में कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें ऑटो चालक की हादसे में मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें