फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने की दी धमकी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरफिरा युवक बोला, 35 हजार दे दो नहीं तो फेंक दूंगा तेजाब
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक सिरफिरा युवक फैजाबाद से बीकॉम पास छात्रा का पीछा करते हुए गाजियाबाद आ गया। वह छात्रा को धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसे 35 हजार रुपये नहीं दिए तो वह उस पर तेजाब डाल देगा। पीड़ित छात्रा ने शुक्रवार को सिहानी गेट थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता मूलरूप से फैजाबाद की रहने वाली है। इन दिनों वह टैली की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसके ही गांव का रहने वाला है। वह काफी दिनों से परेशान कर रहा था। युवक से परेशान होकर वह सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले चाचा के घर आकर रहने लगी। युवती का कहना है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए गाजियाबाद तक आ गया। वह उसका पीछा कर रहा है। छात्रा ने अपनी चाची को बताया कि युवक उससे बेवजह 35 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। इसके साथ ही धमकी दे रहा है कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा। शुक्रवार को पीड़िता और उसकी चाची सिहानी गेट थाने पहुंची और उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि हाल में एक महिला पर दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें