महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विजय नगर निवासी महिला ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच के आदेश दिए हैं। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में महिला ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
मूलरूप से बिजनौर निवासी सचिन कुमार विजय नगर में पत्नी व दो बेटों के साथ रहते हैं। वह नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वह ऑफिस गए हुए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
पत्नी सुशीला (32) घर में अकेली थी। बच्चे खेलकर घर लौटे तो सुशीला का शव कमरे में पंखे से चुन्नी से बंधा लटक रहा था। बच्चों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। पड़ोसियों ने पुलिस और सचिन को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विजय नगर नरेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को कमरे से एक कागज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि ‘मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं, पति या बच्चों को मेरी मौत के लिए जिम्मेदार न माना जाए और परेशान न किया जाए।’