फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डग्गामार बसों को परिवहन निगम ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहिबाबाद। रोडवेज की तरफ से रविवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें विभाग की तरफ से सात डग्गामार बसों को पकड़कर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरएम एके सिंह ने बताया कि परिवहन निगम के महाप्रबंधक के निर्देश पर 24 मई तक अलग-अलग रीजन में डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश मिले थे। विभिन्न रूटों पर डग्गामार वाहन चल रहे थे। इससे परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान भी पहुंच रहा था। महाप्रबंधक के निर्देशानुसार विभाग की तरफ से रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सात बसों को रोका गया। उनसे परमिट मांगा गया, लेकिन वह परमिट नहीं दिखा सके। बसों सीज कर दिया गया। इन बस मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। शुक्रवार तक चलने वाले इस कार्रवाई के अंतर्गत ट्रांस हिंडन इलाके में भी जल्द ही अभियान चलेगा। यह कार्रवाई आनंद विहार डिपो के एआरएम और एआरटीओ एसडी सिंह ने की। आरएम एके सिंह के मुताबिक, कौशांबी टीम अब दिल्ली की ओर खड़ी डग्गामार बसों की वीडियोग्राफी कर उन्हें पकड़ने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को लेटर लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें