फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की सुपुर्दगी में दिए आरोपी बच्चे, तनाव बरकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की सुपुर्दगी में दिए आरोपी बच्चे, एक भेजा जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के रईसपुर गांव में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के आरोपी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गांव में अभी भी दोनों समुदायों के बीच तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

रईसपुर गांव में बीते शुक्रवार की शाम दूसरे समुदाय के चार नाबालिगों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी थी। गांव में दोनों समुदायों के बीच तनाव हो गया था। पुलिस और पीएसी तैनात करनी पड़ी। ग्रामीणों की एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी बच्चों को पकड़कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया था। यहां से काउंसलिंग के बाद बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं तोड़फोड़ के बाद हंगामा करने वाले एक बालिग आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि गांव में शांति है और पीएसी की बटालियन और स्थानीय थाना पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें