फंदा लगाकर ई-रिक्शा चालक ने जान दी
गाजियाबाद। विजयनगर की गोकुलधाम कालोनी में रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह मान रही है।
गोकुलधाम कालोनी में बॉबी (40) परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह बॉबी ने घर पर ही फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉबी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार का कहना है कि पारिवारिक कारणों से बॉबी ने सुसाइड किया है। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत
गाजियाबाद। भूड़भारत नगर के रहने वाले दीपक (32) ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना नहीं मिली है।