फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतीसगढ़ पुलिस के खिलाफ दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ की ऑनलाइन शिकायत
साहिबाबाद। वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा के बेटे ने इंदिरापुरम थाने में छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की है। उनका आरोप है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। इंदिरापुरम पुलिस को अभी मुख्यालय से शिकायत की कापी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विनोद वर्मा के बेटे पूनरवशु वर्मा ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंदिरापुरम स्थित महागुन मेंशन सोसायटी के प्रवेश द्वार पर रखे आगंतुक रजिस्टर से छेड़छाड़ की है। उनका आरोप है कि रजिस्टर में पुलिस के आने की प्रविष्टि को हटा दिया गया है। सीओ इंदिरापुरम राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मुख्यालय से अभी ऑनलाइन शिकायत की कॉपी नहीं मिली है। शिकायत की कॉपी आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री की आपत्तिजनक सीडी वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 27 अक्तूबर को पत्रकार विनोद वर्मा को इंदिरापुरम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें