फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद प्रत्याशी पति पर फायरिंग में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा सभासद प्रत्याशी के पति को गोली मारने का मामला, जांच मेें जुटी पुलिस
आर्यनगर में मंगलवार रात नगर पालिका वार्ड 31 की सभासद प्रत्याशी शहनाज बेगम के पति पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच में जुटी है। प्रत्याशी के पति पर हुई फायरिंग से उनके समर्थकों में गुस्सा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे वार्ड 31 की सभासद प्रत्याशी शहनाज बेगम के पति और सपा नेता इस्लामुद्दीन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली उनके सीधी बाजू से छूकर निकल गई थी। उन्हें रात में ही तत्काल दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। लोनी बार्डर थाना एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें