फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से छह लाख की लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से छह लाख की लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में साईं उपवन के पास थोक कारोबारी से छह लाख रुपये लूटने के मामले का पुलिस ने खुलसा कर दिया है। पुलिस ने चेकिंग केदौरान चार आरोपियों को 4.5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग का एक व्यक्ति मुखबरी करता है। बाकी लोग नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, बुलंदशहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग के सभी सदस्य एक गांव के रहने वाले हैं।
एसएसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी रवि प्रकाश गुप्ता गोविंदपुरम अनाज मंडी में दाल-चावल का थोक कारोबार करते हैं। 16 अप्रैल को वह स्कूटी से कैश कलेक्ट करके अपने कर्मचारी बबलू के साथ विजयनगर क्षेत्र में गए थे। शाम करीब साढ़े चार न्यू लिंक रोड से वह जैसे ही मेरठ तिराहे पर उतरे और साई उपवन की ओर बढ़े तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया। कनपटी में पिस्टल लगा स्कूटी छीनकर फरार हो गए। बाद में स्कूटी से छह लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गए। स्कूटी वहीं छोड़ दी। 27 अप्रैल को नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। दो बाइक पर जा रहे चार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुंदर उर्फ सुरेंद्र पाल, मोहित, गौरव उर्फ गौरी, राहुल सभी निवासी ग्राम सराय जगन्नाथ थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर बताया। आरोपियों से लूटी गई 5 लाख 85 हजार रुपये की रकम में से 4.5 लाख रुपये बरामद कर लिए। इनसे चोरी की दो बाइक, तमंचा, कारतूस, चाकू, बैंकपास बुक, पहचान पत्र बरामद किया है।
विज्ञापन

- एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी आरोपी
एनसीआर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी आरोपी सिकंदराबाद के जगन्नाथ गांव के रहने वाले हैं। सुंदर और मोहित सगे भाई हैं। बाकी आपस में सभी रिश्ते में गांव के नाते से चाचा व भाई लगते हैं। इसी गांव का रहने वाला अनिल मुखबिर है। वह इनको जानकारी देता है कि कैश कौन कब और कहां लेकर जाता है। उसे यह चारो लूट लेते हैं।
- ऐसे जुड़ा लूट का कनेक्शन
रवि प्रकाश के यहां से सामान लेने वाले दुकानदार के यहां अनिल चालक है। अनिल को जानकारी थी कि रवि प्रकाश 16 अप्रैल को कितना कैश लेकर जाएंगे। उसी ने चारों को सूचना दी और लूट मे अहम भूमिका निभाई। पहले तो लोग रोडरेज की घटना समझ रहे थे। मोहित इस गैंग का मास्टर माइंड है।
विज्ञापन

- बच गई आठ लाख रुपये की लूट की घटना
आरोपी लूट की एक और बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। डासना के एक व्यापारी को लूटने की योजना थी। बदमाशों को जानकारी थी कि एक लाला डासना से खुदरा विक्रेताओं के यहां से कलेक्शन करके आएगा, उसके पास आठ लाख रुपये होंगे। इस लूट से पहले ही चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें