फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला टैक्सी चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला टैक्सी चालक का शव
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र के धारीपुर गांव के जंगल में रविवार दोपहर पेड़ पर एक टैक्सी चालक का शव लटका मिला। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने पुलिस को धीरपुर गांव के जंगल में शीशम के पेड़ से एक शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त टैक्सी चालक दयाराम (28) निवासी गढ़ी कलंजरी जिला बागपत के रूप में हुई। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति, दो बेटे औैर एक बेटी हैं। गांव के लोगों की मानें तो दयाराम के परिवार में आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता था। उधर, सीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव खेत में पेड़ से लटका मिला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें