फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मडर केस में मुख्य आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी हिरासत में

लोनी। लोनी गाजियाबाद रोड पर शनिवार शाम हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को रविवार सुबह मेरठ से हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने कार में सवार आरोपी तीसरे साथी के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों शवों को मेरठ ले गए हैं।
लोनी सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि लोनी गाजियाबाद रोड पर कार में मेरठ के रहने वाले दो युवकों जुनैद और दानिश के शव मिले थे। मृतक के परिजनों ने कार में सवार आरोपी तीसरे युवक आजिम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक दानिश के परिजनों ने बताया कि मेरठ में रहने वाले जुनैद और आजिम ने दिल्ली आने के लिए ट्रैवल्स से दानिश की कार बुक की थी। दिल्ली के एक इलाके से जुनैद और आजिम ने किसी व्यक्ति से करीब 60 हजार रुपये लिए थे। दोनों कार से वापस जा रहे थे। इस दौरान लोनी गाजियाबाद रोड पर दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ। कार के पीछे आजिम ने जुनैद को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दानिश ने विरोध किया और पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो, आजिम ने दानिश को भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी ने मेरठ थाने में बाइक सवार बदमाशों द्वारा हत्या करने की बात कही
आरोपी आजिम ने वारदात के बाद दोनों को कार में छोड़कर मेरठ के लिए रवाना हुआ। यहां उसने मेरठ थाने में बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा दोनों को गोली मारने की बात कही। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। मेरठ पुलिस ने लोनी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को लोनी थाने ले आई। जहां जांच में पता चला की आजिम ने ही हत्या को अंजाम दिया है।
आरोपी ने एक को गोली मारने की कही बात
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कोे लोनी लाने पर पूछताछ की गई है। जहां आरोपी आजिम ने बताया कि दिल्ली से पैसे लेने के बाद दोनों अपने एक रिश्तेदार के घर लोनी पहुंचे थे। यहां से दोनों कार चालक के साथ वापस मेरठ जाने लगे। आरोपी ने बताया कि जुनैद को अपना लक ट्राई करने का शौक था। रास्ते में जुनैद ने पिस्टल लोड कर अपने माथे पर रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली मिस हो गई। दोबारा लक ट्राई करने के दौरान पिस्टल से गोली चल गई और उसकी मौत हो गई। गोली चलने पर चालक दानिश हड़बड़ा गया। वह घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कहने लगा, जिस पर आरोपी आजिम ने उसके सिर से पिस्टल सटा कर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आजिम कार में रखे 60 हजार रुपये और दोनों मोबाइल को लेकर मेरठ फरार हो गया। चांदी का काम करता था जुनैद
विज्ञापन

जुनैद के परिजनों ने बताया कि उनका परिवार चांदी को गलाकर जेवर बनाने का काम करता है। जुनैद भी यही काम करता था। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि जुनैद दो नंबर के काम से भी जुड़ा हुआ था। कार में गोली अवैध हथियार से चली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें