रिटायर्ड कर्नल ने ट्रेनी सिपाहियों को दिए टिप्स
गाजियाबाद। बिना हथियार के बदमाशों से निपटने के लिए रिटायर्ड कर्नल ने ट्रेनी सिपाहियों को इजराइल तकनीकी के बारे में जानकारी दी। पुलिस लाइन में स्ट्राइक टीम ने 40 से अधिक टिप्स सिखाए।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार की ट्रेनिंग में नए युवा पुलिसकर्मी काफी रूचि दिखा रहे हैं। एक दिन की ट्रेनिंग में 200 पुलिसकर्मियों को हिस्सा लेने के साथ डेमों में भागीदारी दी। स्ट्राइक के मैनेजिंग डायरेक्टर और कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले संजय पंवार ने बताया कि इज़राइल की हेंड टू हेंड कॉम्बेट तकनीक काफी खतरनाक होने के साथ सीखने में आसान है। बिना हथियार के पुलिस कहीं फंस जाती है तो बदमाशों से कैसे निपटा जाए। इस ट्रेनिंग में पुलिस को अटैक, टीम अटैक, चाकू से हमला, गन से हमला आदि के बारे में बताया गया। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने भी ट्रेनी सिपाहियों को सही से सीखने की सलाह दी।