फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्टवेयर इंजीनियर से 16 महीने बाद ठगी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ्टवेयर इंजीनियर से ठगी 16 माह बाद हुई एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई ठगी के मामले में 16 माह बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट एसएसपी की फरार के बाद पुलिस ने दर्ज की है।
नवयुग मार्केट निवासी श्रृतिका गुजराल एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बताया कि शुरूआत के समय में उन्होंने आनलाइन वेबसाइट पर नौकरी सर्च की थी। नौ फरवरी 2018 को उनके पास नौकरी के लिए एक लिंक आया। उस पर क्लिक करने पर फार्म खुला और जिसमें एक नंबर भी दिया हुआ था। उस नंबर पर कॉल करने पर उसने बताया कि इस फार्म को भरकर अपने पास रखना और इंटरव्यू के दिन लेकर आना है। इंटरव्यू के लिए भी सारा खर्चा कंपनी की तरफ से ही देने की बात की थी। कॉलर ने इसके लिए सिक्योरिटी अमाउंट भी मांगा। पीड़िता ने कॉलर के कहने पर 9550 रुपये पेटीएम कर दिए, जिससे उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाए। रुपये जमा करने के बाद उन्होंने कॉलर से संपर्क किया तो फोन रिसीव करना बंद कर दिया। जानकारी की तो पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने नगर कोतवाली में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने 16 माह बाद ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटीएम अकाउंट शुरू कराने केनाम पर ठगी
गाजियाबाद। ब्लॉक पेटीएम अकाउंट शुरू करवाने के नाम पर दुकानदार से आठ हजार रुपये ठग लिए गए। गोविंदपुरम के कृष्णा गार्डन में दुकान चलाने वाले अमित निर्वाण ने बताया कि कुछ समय पहले उनका पेटीएम अकाउंट ब्लॉक हो गया था। कस्टमर केयर पर कॉल की गई थी। 26 दिसंबर 2018 को उनके पास किसी की कॉल आई। आरोपी ने पेटीएम से बताते हुए कहा कि उनके अकाउंट की केवाईसी नहीं हुई है। आरोपी ने एक लिंक भेजा और उसके खुलने पर केवाईसी के लिए उसमें सीवीवी नंबर डालने के लिए कहा। उस लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 7690 रुपये निकल गए। नगर कोतवाली पुलिस ने छह माह बाद ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें