फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर मैनेजर ने किया 7.8 लाख रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर मैनेजर ने किया 7.80 लाख का गबन
विज्ञापन


गाजियाबाद। स्टोर मैनेजर ने शोरूम से 7.81 लाख रुपये का गबन कर लिया। एरिया सेल्स मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभात शर्मा सेवियर सोसायटी में रहते हैं। रेड टेप में दिल्ली एनसीआर के एरिया सेल्स मैनेजर हैं। अंबेडकर रोड पर रेड टेप का आनलाइन स्टोर है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरम निवासी मनप्रीत सिंह स्टोर मैनेजर था। मार्च 2018 में स्टोर खुला था तभी से वह तैनात था। बताया कि कंपनी ने पिछले दिनों ऑडिट किया। ऑडिट के दौरान जूते और कपड़ों के 784 पीस कम पाए गए। जिनकी कीमत 7.81 लाख रुपये थी। ऑडिट के दौरान गड़बड़ी मिलने पर कर्मचारियों से पूछताछ की गई। स्टोर मैनेजर से भी पूछा गया तो उसने 1.5 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी कुछ दिन तक काम करता रहा। अब उसने स्टोर पर आना बंद कर दिया है और रुपये भी नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी धीरे-धीरे करके कपड़े और जूते के पीस गायब करता रहा। उस दौरान किसी को कोई जानकारी नहीं लगी। प्रभात शर्मा ने नगर कोतवाली में आरोपी स्टोर मैनेजर के खिलाफ गबन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें