फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौसा गिरफ्तार-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौसा हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की की कोशिश करने वाले आरोपी मौसा को पुलिस ने दबोच लिया है। सिहानी गेट पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोचा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक कॉलोनी में पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला बहन के घर आकर रहने लगी थी। करीब तीन महीने से वह बहन के घर पर ही अपनी नौ साल की बच्ची के साथ रह रही थी। इस बीच अपना गुजारा करने के लिए वह दिन में वह अपनी बेटी को उसके मौसा के पास छोड़कर बहन के साथ काम पर चली जाती थी। आरोप है कि इस बीच मौसा ने पिछले आठ दिन तक बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मंगलवार शाम को बच्ची ने मां को पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मां बेटी ने मौसा की हरकत के बारे में बताया। इस मामले में महिला ने अपने बहन के पति के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें