फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्ष की बच्ची के साथ मौसा ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल की बच्ची से मौसा ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में नौ साल की बच्ची के साथ मौसा ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी कई दिन तक बच्ची को परेशान करता रहा। दर्द ज्यादा होने पर पीड़ित बच्ची ने मां को घटना बताई। पुलिस ने मां की तहरीर पर मौसा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पोस्को एक्ट की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एक महिला पति से लड़ाई होने बाद तीन माह से छोटी बहन के घर सिहानी गेट थाना क्षेत्र की कालोनी में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। आए दिन मारपीट व झगड़ा करता है। वह और उसकी छोटी बहन घरों में जाकर काम करती हैं। बताया कि सुबह आठ बजे घरों में काम करने के लिए चली जाती हैं। घर पर छोटी बहन का पति रह जाता है, जो नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे की देखभाल करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बेटे को रुपये देकर दुकान पर खाने की चीज लेने के लिए भेज देता था। उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करता था। बताया कि पिछले 15 दिनों से बच्ची को ज्यादा परेशान कर रहा था। सोमवार रात बच्ची को ज्यादा दर्द हुआ तो उसने शिकायत मां से की। मां ने सारी जानकारी की तो बच्ची बताने से डरती रही। बच्ची ने कहा कि आपको बताया तो मौसा जी जान से मार देंगे। उसके बाद बच्ची ने मौसा की हरकतों के बारे में बताया। महिला बच्ची को लेकर सिहानीगेट थाने पहुंची। थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि मौसा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, धमकी और पोस्को एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें