युवक ने गला रेत की खुदकुशी की कोशिश
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले मजदूर ने गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
के सैंफिल कुमार पुत्र चंदन निवासी कोयमबटूर मद्रास कविनगर थाना क्षेत्र की एक कंपनी में मजदूरी करता है। यहां पर औद्योगिक क्षेत्र में रहता है। उसने बुधवार सुबह चाकू से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की। पास में रहने वाले लोगों ने तत्काल को पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने फोन करके परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिन से वह फोन करके उल्टी-सीधी बातें कर रहा था। कभी मरने की धमकी देता है तो कभी कुछ कहता है। उन्होंने बताया कि साथ में काम करने वाले लोगों को फोन करके उनका ध्यान रखने के लिए कहा गया। कविनगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया कि युवक मानसिक तनाव में है। उसकेसाथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि कई दिन से वह किसी से बात भी नहीं कर रहा है। किसी की बात का जवाब भी नहीं देता है। चिकित्सक उसकी हालत में सुधार बता रहे हैं।