वन रक्षक पर कार्रवाई की जाए
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम देवगढ़ निवासी सहरिया समुदाय की महिलाओं ने एक वन रक्षक पर जमीन पर कब्जा करने और खेत के पास बनी खदान को समतल कराने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर प्रेमाबाई, धोका, अर्जुन आदि के अंगूठा निशानी हैं।