फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफिस स्पेस दिलाने के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैबिटेट सेंटर में दुकान दिलाने के नाम पर 2.66 करोड़ ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के हैबिटेट सेंटर संचालकों पर शामली के एक माचिस कारोबारी ने 2.66 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप रिपोर्ट दर्ज कराई है। कारोबारी ने हैबिटेट सेंटर में अपने और बेटे के नाम से ऑफिस स्पेस बुक किया था। आरोप है कि एक स्कीम के तहत सात माह तक रिटर्न मिला, लेकिन उसके बाद चेक बाउंस हो गए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
शामली निवासी श्रीनिवास गर्ग माचिस कारोबारी हैं। एनसीआर में आफिस खोलने के लिए उन्होंने 2017 में इंदिरापुरम के हैबिटेट सेंटर के संचालक प्रमोद गोयल के संपर्क में आए। अक्तूबर 2017 में आफिस स्पेस के लिए सौदा हो गया। श्रीनिवास अपने और बेटे अनुज गर्ग के नाम से दो आफिस की जगह बुक कराई। उन्होंने 2.66 करोड़ का भुगतान भी कर दिया। जून 2018 में उन्हें कब्जा देना तय हुआ था, साथ ही उन्हें एक स्कीम के तहत प्रतिमाह कई हजार रुपये निश्चित रिटर्न का वादा किया गया था। आरोप है कि उन्हें 13 चेक रिटर्न के मिले थे। उनमें से सात चेक बैंक में क्लियर हो गए, जबकि अन्य बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने कई बार प्रमोद गोयल समेत अन्य निदेशकों से जगह देने या रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन कुछ समाधान नहीं हो सका। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम थाने में हैबिटेट सेंटर के संचालक प्रमोद गोयल, उनकी पत्नी सविता गोयल, बेटे आशीष गोयल, अनिल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


एटीएम लगवाने का झांसा देकर एक लाख ठगे
साहिबाबाद। घर में एटीएम लगवाने का झांसा देकर ठगों ने पीड़ित से एक लाख रुपये ठग लिए। मामला फरवरी 2019 का है। अभयखंड-3 में राम नारायण गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें घर में एटीएम लगवाने के लिए फोन पर ऑफर मिला। कागजातों के लिए 15 हजार 600 रुपये जमा करने थे। पीड़ितों ने शातिरों द्वारा बताए गए खाते में रुपये डलवा दिए। सिक्योरिटी मनी के नाम पर 52 हजार 500 रुपये जमा करने को कहा गया। पीड़ित ने एक बार फिर रुपए जमा करा दिए। पीड़ित ने कई बार में एक लाख से ज्यादा रुपये खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर लिया। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम पुलिस ने गौरव, शुभम और राजेश अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खाते से निकाले अमेरिकी डॉलर और पाउंड
साहिबाबाद। कौशांबी के रहने वाले भुवनेश वर्मा के खाते से साइबर ठगों ने अलग-अलग जगह से 95 अमेरिकी डॉलर और 45 पाउंड निकाल लिए। ठगों ने 7 बार में रुपये निकाले। पीड़ित ने बताया कि कार्ड ब्लाक करने के बाद भी साइबर ठग लगातार उसके खाते में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें