फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही कर रहा महिला को परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही कर रहा महिला को परेशान
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को ‘पुलिसकर्मी’ फोन कर परेशान कर रहा है। वह फोन पर अश्लील बाते करता है। पुलिसकर्मी अपनी तैनाती कभी नोएडा में सीओ के पास तो कभी मेरठ में बताता है। परेशान महिला ने कविनगर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोविंदपुरम में रहने वाली महिला के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक मल्टीनेशनल कंपनी में तैनात हैं। महिला के मुताबिक 15 दिन पहले एक अपरिचित युवक का फोन आया। उसने खुद को नोएडा में सीओ दफ्तर में तैनात सिपाही बताया। महिला ने कहा कि क्या काम है तो उसने कहा कि बिना कारण ही बात करनी है। विरोध करने पर कथित सिपाही ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी तो उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। अब आरोपी सिपाही अलग-अलग नंबर से कॉल कर महिला को परेशान कर रहा है। महिला का कहना है कि उसने आरोपी के कई नंबर ब्लॉक कर दिए, लेकिन वह फिर नए नंबर से कॉल करने लगता है। कभी नोएडा में तो कभी मेरठ में तैनात बताता है। आरोपी अब महिला को वीडियो कॉल करके परेशान कर रहा है। महिला ने शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपी पुलिस का रसूख दिखाकर धमका रहा है। पीड़ित महिला ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। उसने कथित सिपाही की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें