फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर ऑटो में बदमाशों ने युवक से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने एक सवारी युवक से चाकू के बल पर नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लिया। ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। युवक को अंधेरे में छोड़कर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कान्हा शर्मा विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिगरी कट के पास रहते हैं। वह नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। वह शुक्रवार रात 10:30 बजे आनंद विहार बस अड्डे से ऑटो में तिगरी कट के लिए बैठे। उसमें तीन-चार युवक पहले से बैठे हुए थे। तिगरी कट से पहले ही उक्त युवकों ने चाकू निकाल लिया और कान्हा के सिर पर लगा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। जेब में रखा पर्स, मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए। ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसके साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। युवक को वहीं उतार दिया और ऑटो चालक को चाकू के बल पर आगे ले गए। बताया कि कुछ दूरी के बाद उसे भी छोड़ दिया। पीड़ित ने विजयनगर थाने में बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग तरह का गैंग सक्रिय
अभी तक शहर में ऑटो गैंग सक्रिय था, अब नया गिरोह और सक्रिय हो गया। इस गैंग में ऑटो चालक की संलिप्तता नहीं होती है। वह आम सवारी की तरह ऑटो में बैठते हैं और अन्य सवारियों को निशाना बनाते हैं। विरोध करने पर ऑटो चालकों के साथ भी लूट कर लेते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे गैंग को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें