फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से नौकरी दिलाने लाए युवकों ने युवती के साथ की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से नौकरी का झांसा देकर लाई महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

मसूरी। दिल्ली से महिला को नौकरी का झांसा देकर लाए युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसकी फोटो खींच ली। पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि महिला तलाक शुदा है, उसकेदो बच्चे भी हैं। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला तलाक के बाद माता-पिता के साथ रहती है। उसके घर केपास में रहने वाले युवक ने महिला को नौकरी का झांसा दिया और उसे डासना ले आया। पहले महिला से कहा कि मखदूम शाह मजार पर चादर चढ़ा देते हैं। उसके बाद नौकरी के लिए चलेंगे। महिला इस बात के लिए तैयार हो गई। वहां पर ही आरोपी युवक के पांच-छह दोस्त आ गए। कुछ देर तक तो सब ठीक-ठाक चलता रहा। थोड़ी देर में युवक महिला को मजार के पास बनी कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास ले गए और वहां उससे अश्लील हरकतें करने लगे। अश्लीलता करते हुए युवकों ने महिला की फोटो भी खींच ली। युवकों से घिरता देख महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर दी। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें