फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी का 50 टन सरिया किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी का 50 टन सरिया किया बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी हुआ करीब 50 टन से अधिक सरिया पुलिस ने बरामद किया है। चोर मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने कांबिंग कर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। बताया कि सरिया चोरी के लिए बड़ा गैंग काम कर रहा है। पुलिस ने मौके से ट्रक और तीन बाइक भी बरामद किए हैं।
क्षेत्राधिकारी द्वितीय आतिश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात कविनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में सरिया चोरी किया जा रहा है। पुलिस ने जाकर देखा तो लोहा मंडी में एक प्लॉट में चोरी का सरिया ट्रक से उतारा जा रहा था। पुलिस को देखकर तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। बताया गया कि यह दूसरे स्थानों से सरिया चोरी करते थे। सरिया एकत्रित करके गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में बेच देते हैं। यहां से ट्रक, तीन बाइक और 50 टन सरिया बरामद की है। वहां मौजूद प्लॉट मालिक तरुण छोकर, सुंदर यादव और मनोज भाग गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- ट्रकों से चोरी करते हैं सरिया
पुलिस का कहना है कि आरोपी सरिया के ट्रकों से एक या दो सरिया चोरी करते हैं। दिन भर में अगर औद्योगिक क्षेत्र में 50 ट्रक आए या गए तो एक दिन में कई टन सरिया चोरी कर लिया जाता है। इस सरिया को एक निश्चित स्थान पर रखा जाता है। बाद में उन सरियों को बेच दिया जाता है। इससे मोटी रकम कमाई जा रही है।
विज्ञापन

- बड़ा गैंग कर रहा है काम
सूत्रों का कहना है कि सरिया चोरी करने के लिए बड़ा गैंग काम कर रहा है। प्रतिदिन लाखों रुपये के सरिया चोरी होते हैं। यह कारोबार पिछले काफी समय से फलफूल रहा है। गाजियाबाद के अलावा यह गैंग नोएडा, हरियाणा व राजस्थान में भी सक्रिय है। पुलिस गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें