फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल
विज्ञापन


लोनी। कोतवाली क्षेत्र लोनी बंथला मार्ग पर शनिवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने दिल्ली से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रशांत विहार कालोनी का रहने वाला दीपक(22) शनिवार को अपने भाई अंकित के साथ बाइक पर बंथला किसी काम से गया था। घर लौटने के दौरान जैसे ही वह बंथला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान दीपक का सिर डिवाइडर से जा टकराया और उसका भाई भी घायल हो गया। दीपक की मौत ईलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें