फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बच्चों को पीटा, महिला को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर बच्चों को पीटा, महिला को मारने की कोशिश
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर में घर में घुसकर महिला और बच्चों के साथ मारपीट करने व महिला को मारने की कोशिश की गई। पीड़िता के पति ने थाने में चार पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 संजयनगर की गुलधर कॉलोनी में मनोज शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उनकी पत्नी की कहा सुनी हो गई। कुछ देर बाद आरोपी जोगेंद्र, उनकी पत्नी विनीता, दो बेटे शरद और रजत उनके घर में घुस आए। आते ही उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और घर में घुसते ही पत्नी पूनम शर्मा और तीन बच्चों केसाथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उनकी पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। महिला का शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह दूर जा चुके थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों का पड़ोस में रहने वाले फौजी से झगड़ा हो गया था। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसमें मनोज ने उनकी मदद की थी। इस बात से वह रंजिश मानते थे। इसी के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जोगेंद्र, विनीता, शरद और रजत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें