फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नंबर कार नहर में मिली, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिली लावारिस कार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला गांव के पास से गुजर रही नहर से एक लावारिश कार मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों व पुलिस के सहयोग से गाड़ी को बाहर निकाला गया। वहीं कुछ लोगों ने कार के नहर में गिरकर सवारियों के डूबने वहीं कुछ लोगों ने किसी घटना को अंजाम देने के बाद कार को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई। वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज हरेंद्र राणा ने बताया कि सालेपुर कोटला गांव के पास नहर में गांव के बच्चे नहा रहे थे इसी दौरान एक कार नहर में डूबी हुई दिखाई दी। बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, वहीं ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबी कार को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। दिल्ली नंबर की इस कार से 2 जोड़ी चप्पल ,रस्सी बरामद हुई है पुलिस का मानना है की किसी अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम देकर कार को नहर में छोड़ दिया और फरार हो गया वहीं कुछ लोगों ने कार के नहर में गिरने से सवारियों के डूबने की आशंका जताई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस कार के नंबर पर के आधार पर जांच पड़ताल कर जल्द ही कार से जुड़ी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें