फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत आइएएस के बेटे के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीए के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सेवानिवृत्त आईएएस के बेटे के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को पहचानने का प्रयास कर रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार चार्टेड एकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को वह पत्नी के साथ किसी कार्य से कोलकाता गए थे। 20 दिसंबर को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी के अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखी तो घर के अंदर एक चोर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें