फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा की रकम हड़पने को अपनी ही बुटीक में चोरी की रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा की रकम हड़पने को अपने ही बुटीक में चोरी की रची थी साजिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरू नगर थर्ड स्थित सबूरी बुटीक में चोरी खुद मालिक ने ही बीमा के 45 लाख रुपये हड़पने के लिए कराई थी। पुलिस ने नासिरपुर चौकी के बगल में स्थित इस बुटीक की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की इस साजिश में शामिल बुटीक संचालिका के पति का मामा फरार है। पुलिस ने बुटीक से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने शनिवार को बताया कि बुटीक का धंधा मंदा होने की वजह से उन्होंने बीमा की रकम हड़पने की योजना बनाई थी। नेहरू नगर निवासी बुटीक संचालिका अर्चना सिंह और पति प्रेमवीर ने अपने सिंभावली, हापुड़ निवासी मामा गजपाल के साथ मिलकर साजिश रची थी। नौ जनवरी मंगलवार को वह बुटीक में पीछे के रास्ते से घुसे और सारा माल भरकर महिंद्रा पिकअप में ले गए। अगले दिन उन्होंने चोरी होने का नाटक किया और अर्चना ने रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने अर्चना, प्रेमवीर और उसके मामा गजपाल के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और धोखाधड़ी में केस दर्ज अर्चना सिंह और प्रेमवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी का कहना है कि गजपाल फरार है। वह अपनी पत्नी की हत्या में पहले जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन


15 दिन पूर्व रची थी साजिश, सीसीटीवी फुटेज से खुला केस
एसपी सिटी ने बताया कि प्रेमवीर और उसके मामा गजपाल ने वारदात से 15 दिन पूर्व साजिश रची थी। उन्होंने 15 दिन पहले ही बुटीक से सीसीटीवी का डीवीआर हटा लिया था और पुलिस से कहा था डीवीआर चोर ले गए हैं, लेकिन बुटीक के पास ही एक मकान में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई थी। बुटीक से सामान मालवाहक वाहन में लादते समय दो लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। शक होने पर पड़ताल की तो दोनों पहचाने गए।

गजपाल किराए पर लाया था पिकअप वाहन
सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गजपाल महिंद्रा पिकअप किराए पर लाया था। ड्राइवर मोहित से कहा गया था कि बुटीक से सामान शिफ्ट कर गोविंदपुरम ले जाना है। उसे पता नहीं था कि उनके मन में क्या है। वह माल लोड करने के लिए मजदूर भी लाया था। सीओ ने बताया कि नेहरू नगर से बुटीक से सामान लादकर वाहन चालक मोहित ने गोविंदपुरम मंडी के पास पहुंचाया था। वहां प्रेमवीर और गजपाल ने उसे छोड़ दिया था और वहां से छोटा हाथी किराए पर लेकर माल सिंभावली ले गए थे। दोनों वाहनों के ड्राइवरों को भी ट्रेस कर लिया गया था।
विज्ञापन


50 लाख की चोरी दिखाने पर ठनका पुलिस का माथा
बुटीक में 50 लाख की चोरी दिखाई गई थी। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तो पता चला कि बुटीक में महज चार-पांच लाख का सामान होगा। बड़ी रकम का माल चोरी होने की सूचना देने के पीछे के एंगल को तलाशा गया तो पता चला कि नवंबर में ही बीमा कराया गया है। इससे राज खुल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें