फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर घर में महिला को अकेली देख युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने महिला और उसके पति को गोली मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर में अकेली थी। इसी बीच एक युवक उसके मकान में घुस आया। बताते हैं कि युवक ने शराब पी रखी थी। महिला को अकेली देख युवक ने उसे गलत नियत के चलते दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक ने महिला और उसके पति को गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ला वासी एकत्र हो गए और आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना यूपी 100 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना है कि सूचना पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें