फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डूहरी में बुधवार रात घर में घुसकर तीन हथियारबंद बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को ऐसा घूसा मारा कि वह बेहोश हो गई।

बदमाश दस हजार की नकदी, कीमती कपड़े लूटकर भाग गए। करीब एक घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने घर की छत पर सो रही बेटी को घटना के संबंध में बताया।

मां-बेटी की शोर सुनकर ग्रामीणों पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस इस वारदात को संदिग्ध मान रही है।

मूलरूप से बिहार निवासी अनिल कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के डूहरी में किराए पर रहते हैं। वह पिलखुवा में ही स्कूल बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार रात अनिल बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


घर पर उनकी पत्नी संगीता और बेटी थी। देर रात करीब एक बजे तीन हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर बरामदे में सो रही अनिल की पत्नी संगीता के पास पहुंच गए।

इसके बाद बदमाशों ने संगीता को गन प्वाइंट पर लेकर घर को खंगालने लगे। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने ऐसा घूसा मारा कि वह बेहोश हो गई।

काफी देर बाद जब उसे होश आया तो देखा कि बदमाश घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, कीमती कपड़े लेकर जा चुके थे। महिला छत पर सो रही अपनी बेटी को जगाया। दोनों ने ग्रामीणों को लूटपाट की जानकारी दी।

इसके बाद सौ नंबर पर सूचना दी गई। टेक्सटाइल चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।


24 घंटे में दूसरी वारदात पुलिस के सामने बनी चुनौती
पिलखुवा। पिलखुवा शहर में किराना व्यापारी के घर डकैती की वारदात के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शहर में बदमाशों ने एक और घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला ने पुलिस को सिर्फ नकदी लूटने की बात बताई है। जबकि उसने जेवरात पहन रखे हैं। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। सीओ अतुल यादव सीओ पिलखुवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें