फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेलती अबोध बच्ची को दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। बिलखती मासूम बच्ची को पड़ोसी महिला बदहवास हालात में उसके घर लेकर पहुंची। परिजन बेटी की हालत देखकर सहम उठे । घटना से क्षुब्ध परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना यूपीएसआईडीसी एरिया के एक गांव की है। पांच साल की एक मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसकी बहन भी साथ थी। गांव का ही एक युवक बच्ची को दुकान से चीज दिलाने के नाम पर बहला कर जंगल की ओर ले गया।
विज्ञापन


जंगल में उसको हवस का शिकार बनाकर गंभीर हालत में जंगल में छोड़ गया। लहूलुहान बच्ची के बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने उसके भाई को सूचना दी। बच्ची की आवाज सुनकर पहुंची पड़ोसी महिला ने उसको उठाकर घर ले गई और उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । थाना प्रभारी ने आरोपी युवक की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम बनाकर आवश्यक निर्देश दिए हैं । पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है । थाना प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें