फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल काटकर बंद दुकान में डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
(दिल्ली और नोएडा के ध्यानार्थ)
विज्ञापन


सुरक्षा उपकरण बेचने वाली कंपनी में चोरी

- 25 सीसीटीवी, कंप्यूटर और इंवर्टर-बैट्री ले गए चोर
- कंपनी के ऑफिस में ग्रिल काटकर घुसे थे चोर

अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-5 में शुक्रवार रात बदमाशों ने सुरक्षा उपकरण बेचने वाली एक कंपनी के आफिस में ही चोरी कर ली। चोर ग्रिल काटकर ऑफिस में घुसे थे। चोर 25 सीसीटीवी, कंप्यूटर और इंवर्टर-बैट्री ले गए। सुबह पड़ोसियों ने ऑफिस संचालक को घटना की सूूचना दी। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है।
वैशाली सेक्टर-3 में राम गंगवार का परिवार और उसके जीजा संजय गंगवार रहते हैं। राम ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-5 में उनके जीजा की सुरक्षा उपकरण बेचने वाली कंपनी का ऑफिस है। शनिवार सुबह 9:30 बजे पड़ोसी ने ऑफिस के खिड़की की ग्रिल कटे होने की जानकारी दी। वह ऑफिस पहुंचे और ताला खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। ऑफिस से 25 सीसीटीवी, कंप्यूटर, इंवर्टर-बैटरी, गायब था। बदमाश आफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। राम ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही वैशाली से अपना ऑफिस वसुंधरा में शिफ्ट किया था। ऑफिस में कुछ काम भी कराया था। उन्होंने काम करने वाले कुछ युवकों पर आशंका जताई है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी
घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर वसुंधरा पुलिस चौकी है, मगर पुलिसकर्मियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जबकि 500 मीटर की दूरी पर ही इंदिरापुरम थाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें