फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच शहरों में आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापे, हड़कंप
विज्ञापन

बसपा से लेकर सपा सरकार तक चांदी काटने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग जुड़े चीफ इंजीनियर और ठेकेदार के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की गई।

मेरठ में तैनात चीफ इंजीनियर सुधीर कुमार शर्मा, वसुंधरा (गाजियाबाद) निवासी पूर्व चीफ इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार गोयल और मेरठ निवासी ठेकेदार अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के ठिकानों पर छापा मारकर रिकार्ड खंगाले गए। पांच शहरों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग को करीब 10 घंटे की छानबीन के बाद कुछ संदिग्ध बैंक खाते, लॉकर और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में पूर्व चीफ इंजीनियर पुष्पेंद्र गोयल के आवास से इलाहाबाद बैंक की पासबुक व लॉकर के कागजात मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

उधर, सुधीर कुमार शर्मा के आवास से लॉकर व करोड़ों रुपये से जुड़ी संपत्ति के कागजात मिले हैं जबकि ठेकेदार अजय चौधरी के यहां से चार बैंक लॉकर व कंपनी से जुड़े आधा दर्जन से अधिक बैंक खातों के कागजात मिले हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की इंटेलिजेंस विंग के उप निदेशक प्रद्युम्न कुमार का कहना है कि अभी सभी जगहों पर कार्रवाई जारी है, इसलिए फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। कुछ संदिग्ध खाते और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सारी जगहों से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें