फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कार में अगवा करने की कोशिश-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसेप्शनिस्ट को घर से अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती को दो युवकों ने उसके घर से खींचकर कार में अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के पिता का सिर फोड़ दिया। पीड़ित युवती ने सिहानी गेट थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रहने वाली युवती मेरठ रोड स्थित एक कार शोरूम में रिसेप्शनिस्ट है। उसके पिता पेंटर हैं। युवती का कहना है कि ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान करीब एक किमी उसे पैदल चलना पड़ता है। इसी बीच दो युवक बाइक पर आते हैं और उससे छेड़छाड़ करते हैं। दोनों युवक करीब एक माह उसे परेशान कर रहे हैं। चार-पांच दिन पूर्व युवती ने अपने पिता से इसकी शिकायत की तो वह आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गए। इसके बाद भी युवक नहीं मानें। मंगलवार शाम जब युवती ड्यूटी से लौट रही थी तो युवकों ने उससे फिर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने उसे उठवा लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद दोनों आरोपी कार लेकर युवती के घर पहुंचे और उसे कार में खींचकर अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके पिता आ गए। युवकों ने उसके पिता का सिर फोड़ दिया और भाग गए। बुधवार दोपहर युवती परिजनों के साथ सिहानी गेट थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सिहानी गेट एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी के अपराधियों से ताल्लुकात
युवती ने बताया कि अपहरण की कोशिश करने वाले एक युवक के ताल्लुक अपराधियों से है। इसी की वजह से वह क्षेत्र में दबंगई करता है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर वह उसे रेप करने तक की धमकी भी दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें