फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मैनेजर के बंद घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शंकर विहार कालोनी में चोरों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि चोर छत का जाल काटकर मकान में घुसे।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र की शंकर विहार कालोनी निवासी राकेश कुमार एक फैक्ट्री में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को वह परिवार समेत बदायूं गए हुए थे। नया साल मनाने के बाद लौटे तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर मकान की छत से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पहले जाल को काटा और उसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से 75000 की नकदी, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, गले का हार चुरा कर ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें