फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इंदिरापुरम की एक सोसायटी की लिफ्ट में 77 साल के बुजुर्ग द्वारा आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची अपनी सहेली के साथ खेलने जा रही थी। घर पहुंचकर पीड़ित बच्ची ने दादी को जानकारी दी। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो बुजुर्ग फुटेज में दिखाई दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बच्ची और उसकी सहेली के बयान के आधार पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम नजीर खान ने बताया कि इंदिरापुरम की एक सोसायटी में एक बच्ची (8) परिवार के साथ रहती है। सोमवार शाम चार बजे बच्ची अपनी सहेली (11) के साथ पार्क में खेलने जा रही थी। नीचे जाने के लिए दोनों लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान लिफ्ट आई तो उसमें सोसायटी के ही रहने वाले वासू भार्गव (77) पहले से ही थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बच्ची का हाथ पकड़कर लिफ्ट के अंदर खींच लिया।

लिफ्ट में बुजुर्ग ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने डांटकर चुप कराया। इसके बाद लिफ्ट से आरोपी फरार हो गया। बच्ची ने घर पहुंचकर दादी को घटना के बारे में बताया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी बच्ची से छेड़छाड़ की थी, लेकिन लोक लिहाज के डर से उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। सोमवार देर रात परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया बच्ची का बयान
एसएचओ इंदिरापुरम नजीर अली खान ने बताया कि मौके से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें आरोपी बच्ची को खींचते हुए दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज, बच्ची और उसकी सहेली के बयान के आधार पर आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें