फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में ऊबाल, एसएसपी-डीएम से मिले-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आक्रोश में व्यापारी, दिया अल्टीमेटम
गाजियाबाद।
हैंडलूम कारोबारी गगन खंडूजा की हत्या से व्यापारी आक्रोश में हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और तुराबनगर मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएसपी से मिले और जल्द से जल्द वारदात के खुलासे की मांग की। साथ ही 24 घंटे में वारदात का खुलासा व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम भी दिया। व्यापारियों ने एडीएम को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महानगर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन ब्रजमोहन सिंघल, अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि जिले में आए दिन व्यापारियों से लूट, हत्याएं, डकैती और राहजनी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में व्यापारियों का कारोबार करना मुश्किल हो गया है। व्यापारी अपने घरों और दुकानों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारियों ने एसएसपी हरिनारायण सिंह को ज्ञापन देकर हत्याकांड के शीघ्र खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र न हुई तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। एसएसपी ने उन्हें 24 घंटे में घटना का खुलासा कर लेने का आश्वासन दिया है। इसके बाद व्यापारी डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन अवकाश की वजह से डीएम नहीं मिल सकीं। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल दिए जाने की मांग की। इस दौरान संगठन के महामंत्री अशोक चावला, मनोज गर्ग, राकेश स्वामी, वसीम अली, विपिन गुप्ता, मोहिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें