फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर हत्या -Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने अलीगढ़ के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सम्राट चौक के पास देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। युवक अलीगढ़ से विजयनगर में अपने जीजा के पास नौकरी की तलाश में आया हुआ था। उसका मंगलवार को किसी से झगड़ा हो गया था। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाशती रही।
विज्ञापन

अलीगढ़ का रहने वाला हर्ष (23) पुत्र राकेश सिंह एक सप्ताह पूर्व ई-ब्लाक प्रताप विहार में रहने वाले जीजा मोनू राणा के पास आया था। वह यहां नौकरी की तलाश में आया था। परिजनों के मुताबिक, हर्ष मंगलवार रात सम्राट चौक के पास सैलून पर गया हुआ था। यहां उसका दो युवकों से झगड़ा हो गया। परिजनों का कहना है कि उन्हीं युवकों ने हर्ष को गोली मार दी। गोली उसके दाएं हाथ से होती हुई सीने में लगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने घायल अवस्था में हर्ष को प्रताप विहार के निजी अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर होने की वजह से यहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे उसे नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में आक्रोश है। घटना के बाद विजयनगर एसएचओ रामेश्वर सिंह व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें