फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के ध्यानार्थ....
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
- एनटीपीसी के पास फैक्ट्री में काम करता था मरने वाला
- रविवार को फैक्ट्री से निकला था पीलीभीत स्थित गांव जाने के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी। गंगनहर के पास स्थित पार्क में पेड़ से शव लटका मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम कराया। युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चल सकेगा।
मृतक युवक की जेब से मिले आईडी कार्ड और आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान भौनी सरदार नगर, पीलीभीत निवासी भजन सिंह (23) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक भजन सिंह दादरी एनटीपीसी के पास स्थित गांव रसूलपुर की ब्लाक बनाने की एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री संचालक ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह भजन सिंह अपने ठेकेदार से 500 रुपये लेकर गांव जाने के लिए निकला था। उसके गांव का ही एक अन्य युवक खेमपाल भी उसके साथ फैक्ट्री से गया था। इसके बाद पुलिस ने खेमपाल का नंबर जुटाकर बातचीत की तो उसने बताया कि दोनों फैक्ट्री से गांव जाने के लिए मसूरी आए। यहां उन्हें एक बहररुपिया मिला और 500 रुपये व तीन मोबाइल ठग लिए। भजन सिंह थोड़ी देर बाद लघुशंका करने चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। फोन न होने की वजह से वह कॉल नहीं कर सका और इंतजार कर गांव चला गया। एसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि भजन सिंह सिंह घटना स्थल तक कैसे और क्यों पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और ही कहानी बयां कर रहा घटनास्थल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भजन सिंह पेड़ की जिस शाखा से लटका हुआ था, वह ज्यादा ऊंची नहीं थी। मृतक के घुटने मुड़े हुए थे, जबकि उसकी गर्दन खिंची हुई नहीं थी। ऐसे में फंदा लगाने से मौत होना मुश्किल है। उसके पास रस्सी कहां से आई। घटना स्थल को देखकर लग रहा था कि उसकी हत्या कहीं और करके यहां लाकर लटकाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें