जम्मू। शहर के बाग ए बाहु और सतवारी इलाके में दो सूने घरों में चोरों ने सेंध लगा दी। इसमें लाखों रुपये के गहने और नकदी उड़ा ली गई। एफएसएल के विशेषज्ञों की टीम ने मौके से जांच के नमूने एकत्र किए हैं।
जानकारी के अनुसार रक्षपाल सिंह निवासी भौर कैंप ने बताया कि वह परिजनों के साथ बाहर गया हुआ था। जब वापस आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से नकर्दी आर सोने के गहने गायब थे। वहीं, बाग ए बाहु में चोरो ने एक घर से सोने के गहने चुरा लिए। विनोद कुमार निवासी कासिम नगर की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई।
चोरी के मामले में शामिल भगौड़ा काबू
सतवारी पुलिस ने आपराधिक मामलों में संलिप्त एक भगोड़े को काबू किया है। आरोपी पर चोरी का केस भी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ सतवारी पुलिस स्टेशन में एएफआईआर नंबर 149/2007 में आरपीसी की धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज था। आरोपी वर्ष 2016 से पुलिस की पकड़ से बाहर था। अदालत द्वारा उसको भगोड़ा घोषित किया गया थ। सोमवार को छापेमारी के दौरान पकड़ा गया।